परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द गांव में सोमवार की रात आग लगने से एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। इसमें अनाज, कपड़ा, नकद, जेवर, फर्नीचर समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोड़ारी खुर्द निवासी घनश्याम तिवारी अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोपालगंज गए थे। सोमवार की रात घर में पुत्र सुबोध तिवारी, विशाल तिवारी एवं पुत्री काजल कुमारी सोई हुई थी, तभी रात करीब डेढ़ बजे आग की लपट देखकर बच्चों की नींद खुली। सभी भाई-बहन चिल्लाने लगे और किसी तरह घर से निकाल बाहर भागे। इतने में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने लगे। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी घनश्याम तिवारी दारौंदा में सब्जी की दुकान चला परिवार का खर्च चलाते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना की सूचन अंचलाधिकारी एवं थाने को दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…