Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अगलगी में लाखों की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के कटवार गांव में बुधवार की संध्या अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें तीन घर जलकर राख हो गए। इस दौरान अनाज, गहना, कपड़ा समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटवार गांव में शॉर्ट सर्किट से पहले ब्रजेश यादव के घर में आग लगर। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने पड़ोसी राकेश यादव, राजेश यादव के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर सप्लाई कटवाया तथा काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे। इस अगलगी में तीनों घरों में रखे गेहूं, धान,चावल, फर्नीचर, रुपये, गहने, कपड़ा सहित लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। सूचना पर अर्कपुर पंचायत की मुखिया इना बैठा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया तथा प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

अगलगी के शिकार आठ परिवार हुए बेघर, खुले आसमान में गुजारी रात

असांव थाना क्षेत्र के कशिला पचबेनिया पंचायत के पचवेनिया पश्चिम टोला गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिसमें आठ घर जलकर राख हो गए। भीषण अगलगी में आठों घर के लोग बेघर हो गए हैं। सभी परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए, किसी ने रिश्तेदार के घर पनाह ली तो किसी ने पड़ोसी के घर का असारा लिया। लेकिन अग्निपीड़ितों को प्रशासन द्वारा कोई सहायता राशि नहीं दी गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार की दोपहर लोरिक यादव के घर खाना बनाने के दौरान चिंगारी से लगी आग ने आठ घरों को अपने आगोश में ले लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024