Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

12 सूत्री मांगों को ले आशा का हड़ताल जारी

परवेज अख्तर/सिवान : 12 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल 11वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को ले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। साथ ही इमरजेंसी सेवा छोड़कर ओपीडी सेवा बाधित रखा। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती उनका हड़ताल जारी रहेगा। हुसैनगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि हड़ताल की लिखित शिकायत प्रभारी को दे दी गई है। उनलोगों की मांगों में सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं सरकारी कर्मियों जैसी सारी सुविधाएं की मिलनी चाहिए। इसमें भारती सिन्हा, चंद्रावती देवी, मीरा देवी, मधुबाला देवी एवं मुन्नी बेग़म शामिल थीं। वहीं मैरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित प्रदर्शन किया तथा ओपीडी सेवाएं बाधित रखी। मैरवा में तारा देवी, सुंदरी देवी, ममता देवी, इंदु देवी, उमा देवी, आशा खातून आदि हड़ताल पर डटी रही तथा अपने मांगों से संबंधित प्रदर्शन किया। महाराजगंज स्वास्थ्य केंद्र आशा निभा, उषा, रंभा, ज्ञांती,देवती, कलावती आदि हड़ताल पर अड़ी रही। गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रखंड अध्यक्ष रीता सिंह, फूलकुमारी देवी, सिंहासना देवी, रूबी कुमारी, रीना देवी, चिंता देवी, हुशनआरा खातून, गायत्री देवी, आशा कुंअर, शिला देवी, अनामिका देवी, सविता देवी सहित कई अन्य आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा बड़हरिया, भगवानपुर समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024