Gopalganj News in Hindi

लोजपा प्रत्याशी पुष्पा प्रकाश ने किया कटेया में जनसंपर्क

गोपालगंज: जिले के सभी विधानसभा के प्रत्याशी चुनावी तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए है। जिले में चुनाव अब महज 1 सप्ताह ही बचा है इस दौरान प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान भोरे विधानसभा 103 से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार पुष्पा प्रकाश ने सोमवार को विधानसभा के कटेया प्रखंड के लगभग एक दर्जन गांवों का जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।इस दौरान कटेया प्रखंड क्षेत्र के सरेया, बरवा, धरहरा, गोखुल पट्टी, रुदलपुर, महुआपाटन, अमया, गौरा, बभनी, नेउरी, भलुहि, धनौती, रानीपुर, कटेया नगर आदि गांव में लोगों से मिलकर भोरे से लोजपा को विजई बनाने की बात कही।

इस दौरान जनता के बीच जाने पर लोजपा के प्रत्याशी पुष्पा प्रकाश का कहना था कि मैं अन्य नेताओं की तरह जीत कर भागने वाली प्रत्याशी नहीं हूँ। हम हमेशा जनता के बीच रहकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगी। तथा भोरे का उत्तरोत्तर विकास करूंगी। सोमवार को जनसंपर्क करने के बाद लोजपा प्रत्याशी पुष्पा प्रकाश के द्वारा भोरे विधानसभा के पगरा बाजार से होते हुए विजयी पुर तक रोड शो भी किया गया जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026