Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के भोरे में नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन

बाजारों में लग रहे भुजा और पकौड़े के ठेले

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- भोरे में जिस तरह से कोरोना अपना पैर पसार रहा है. वो एक खतरे की घंटी है. भोरे में अभी तक कोरोना संक्रमण के पांच मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें चार मामले अभी भी पॉजिटिव हैं. प्रशासन अलर्ट मोड पर है. लेकिन भोरे में ही कुछ जगहों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. भोरे प्रखंड के ललाछापर बाजार में लॉक डाउन का कोई मायने ही है. आम दिनों की तरह बाज़ार खुल रहे हैं, लोग आ रहे है. ना तो सोशल डिस्टेंसिंग और ना ही सुरक्षा ऐसे शब्द तो मानों की इनके लिए बने ही नहीं हैं.

लाला छापर फिलहाल बफर जोन में है, अभी कुछ दिनों पहले तक ये कंटेनमेंट जोन में था. लेकिन इसके बावजूद भी यहां बाज़ार आम दिनों की तरह ही खुल रहे हैं. सामान बेचने वाले हों या फिर खरीददारी करने वाले, किसी के लिए लॉक डाउन कोई मतलब ही नहीं है. बिहार सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. लेकिन इस बाज़ार में मास्क में कम ही लोग दिखते है.

आप इस तस्वीर को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बाज़ार में सिर्फ सब्जी राशन ही नहीं बल्कि भूंजा और पकौड़े के दुकान भी खुले हैं. आम दिनों की तरह ही पान से लेकर खैनी तक इस बाज़ार में उपलब्ध है. ऐसे में लोग सिर्फ अपने जान को ही खतरे में नहीं डाल रहे, साथ साथ अपने परिवार और समाज के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026