Siwan News

होमगार्ड जवान की हत्‍या मामले में लड्डन की जमानत याचिका खारिज

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सिवान:- होमगार्ड व वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत ने अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। लड्डन मियां होमगार्ड वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में अभियुक्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने को निर्दोष बताते हुए लड्डन मियां ने वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में मंगलवार को जमानत की अर्जी दाखिल की थी। जमानत की अर्जी पर लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बहस किया।अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने जमानत याचिका पर बहस करते हुए अदालत से निवेदन किया कि घटना के समय लड्डन मियां जेल में बंद थे और उनके हत्या में शामिल होने का कोई पुख्ता प्रमाण प्रथम दृष्टया नहीं है। अभियोजन की ओर से सहायक जिला अभियोजन पदाधिकारी ने जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत में लड्डन की जमानत याचिका खारिज कर दी। बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडेय जब मंडलकारा से ड्यूटी कर अपने गांव मड़कन जा रहे थे उसी समय घात लगाए अपराधियों ने गांव के समीप गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। अनुसंधान के क्रम में लड्डन मियां को भी आरोपी बनाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024