Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लोगवा केतनो करी चतुराई बाकिर तिरवे जीत के जाई:- श्याम बहादुर सिंह

तरवारा बाजार स्तिथ साकिर बाबा व दुर्गा माता के मंदिर में माथा टेक आगामी 10 अक्टूबर को श्यामबहादुर सिंह करेंगे नामांकन।

परवेज़ अख्तर/सिवान:
अपने राजनीति काल मे हमेसा सुर्खियों में रहे जदयू के विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह आगामी 10 अक्टूबर को सुबह 10: 30 बजे अपना नामांकन करेंगे।नामांकन के पूर्व श्री सिंह तरवारा बाजार स्थित साकिर बाबा का मजार व  दुर्गा मंदिर में माथा टेक चुनावी बिगुल का शुरुआत करेंगे।इस बाबत विधायक श्री श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मैं अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करूंगा। उन्होंने शायराना अंदाज में भोजपुरी में बात करते हुए कहा कि “लोगवा केतनो करी चतुराई बाकिर तिरवे जीत के जाई “! उन्होंने बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के आम जनमानस से अपील करते हुए नामांकन में भाग लेने का आग्रह भी किया।उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में कानून के राज के साथ-साथ विकास की गंगा बहाई गई है।

हमारे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम को आम जनमानस के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों ने धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने जंगलराज पर चर्चा करते हुए कहा कि जंगलराज की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन हमारे नीतीश कुमार के सरकार में आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है व्यापारी बंधु निर्भीक होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं उन्होंने दूसरी और कहा कि हमारी सरकार बच्चों के हाथ में बंदूक बांटने का काम नहीं बल्कि कलम बांटने का काम किया है।जब तक हमारे बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तब तक उनके अंदर जागरूकता नहीं आएगी।जागरूक होने के लिए सबसे पहले शिक्षा की आवश्यकता है।

हमारे सूबे के मुखिया श्री नीतीश कुमार ने गांव – गांव में विद्यालय खोलने का काम किया।गांव-गांव में हमारे सूबे के मुखिया ने विकास की गंगा बहाई है।उन्होंने विरोधी दल के कुछ लोगों पर तंग कसते हुए कहा कि आजकल लोग छोटी मुंह बड़ी बातें कर रहे हैं।लेकिन आम जनमानस इससे वाकिफ है।चुनाव के दरमियान आम जनमानस इसका जवाब ईवीएम का बटन दबा कर देगी। अंत में उन्होंने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सताने का काम नहीं किया हूं,ठगने का काम नहीं किया हूं,बल्कि उनके हर एक सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया हूं। दुःख की घड़ी में जिसने मुझे आवाज दिया है मैं स्वयं चलकर उनके पास गया हूं।उन्होंने आखिरी कड़ी में आम जनमानस से यह आगाह करते हुए कहा कि मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जितने भी अधूरे काम है।अगर आप सबों का स्नेह व प्यार मिला तो मैं विधानसभा चुनाव के बाद उसे पूर्ण कराने का काम करूंगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026