परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना के शिवपुर सकरा के मद्धेशिया मार्केट स्थित प्रिया ज्वेलर्स की दुकान में 22 जून की दोपहर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हुई लूट एवं गोलीबारी की घटना के एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवासायियों में रोष है। व्यवसायियों का कहना है कि अब हमलोगों को पुलिस की कार्यशैली पर संदेह होने लगा है। अपनी रक्षा स्वयं ही करनी होगी। पुलिस ने उस समय आश्वासन दिया था कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन एक माह गुजर गए ना अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और ना ही मामले का उद्भेदन हुआ। शाम होते ही व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर घर लौट जाते हैं।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…