बड़हरिया में हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से 2.45 लाख की लूट

एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना का अंजाम

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बहादुरपुर मुख्य पथ पर शिवराजपुर बसवारी मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में सीएसपी संचालक ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि कोइरीगांवा निवासी राजू चौधरी बहादुरपुर में एसबीआइ का सीएसपी चलाते हैं। वे गुरुवार को बड़हरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से दो लाख 45 हजार रुपये निकासी कर अपनी बाइक से बहादुरपुर स्थित अपने सीएसपी केंद्र पर लौट रहे थे। तभी बड़हरिया-बहादुरपुर मुख्य पथ पर शिवराजपुर बसंवारी मोड़ के समीप ग्लैमर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक हथियार का भय दिखा उनके पास से दो लाख 45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। सीएसपी संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार व जामो थाने की पुलिस पहुंच घटना की जानकारी ली और कार्रवाई में जुट गई। बड़हरिया व जामो थाने की पुलिस ने रास्ते में तीन-चार जगह सीसी कैमरे को खंगाला, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी संचालक राजू चौधरी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व नौ जून 2022 को पहली बार मेरे सीएसपी केंद्र से 3.40 लाख रुपये लूट की गई थी। यह लूट की दूसरी घटना है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026