✍️परवेज अख्तर/सिवान:
महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर एक कपड़े की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी.घटना बुधवार की रात्रि तकरीबन दस बजे की है. प्रतिदिन की तरह रात्रि तकरीबन 9 बजे पकड़ी मोड़ पर स्थित कुशवाहा रेडिमेड के मालिक शैलेश कुमार कुशवाहा दुकान बंद कर अपने घर चले गये.पकड़ी मोड़ पर कुछ दुकान खुला हुआ था.इसी बीच दुकान से धुंआ निकलने लगी .जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक शैलेश कुशवाहा को दिया और दुकानदार दुकान पर पहुंच और आग पर काबू पाने में जुट गया.
जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन को दिया जहां दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया.तब तक समान जल चुका था.दुकान मालिक शैलेश कुशवाहा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है.जिसमे तकरीबन ढाई से तीन लाख की समान जलकर राख हो गयी है.पीड़ित ने यह भी बताया की अभी हमलोग दुकान बंद कर घर ही पहुंचे थे तब तक यह आग लगी की घटना हुई हैं.हालांकि हमलोग बिजली से चलने वाली सभी उपकरण और मेंन स्विच बंद कर के गये थे.हालांकि उसके बाद भी शार्ट सर्किट से आग लग गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…