परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने महानगर गांव श्यामबिहारी राम एवं हरेंद्र भारती घर से लाखों रुपये के गहने सहित कीमती मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। स्वामी महेंद्र भारती ने बताया कि रात करीब 12 बजे के आसपास छत के ऊपर से एक दर्जन से अधिक चोर घर में घुस गए एवं घर के सभी सदस्यों को मारपीट कर डरा-धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 6 थान सोने-चांदी के गहने एवं 4 हजार नकदी रुपये लेकर चले गए। वहीं श्याम बिहारी राम ने बताया कि मेरे घर में पीछे के दरवाजे से चोरों ने घुसकर घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे 25 हजार नकदी समेत 5 थान सोने चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में दोनों पीड़ित ने सिसवन थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों ने शनिवार की शाम 5 बजे आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…