Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा: मनु महाराज

गोपालगंज : जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को सारण डीआइजी मनु महाराज ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही शराब तस्करी पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। थानाध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद डीआइजी मनु महाराज ने बताया कि गोपालगंज जिले में कुछ आपराधिक घटनाएं पूर्व में भी हुई हैं। कुछ हाल के दिनों में हुई हैं। उन घटनाओं में संलिप्त अधिकांश अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ मामलों में अपराधी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य मामले में भी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारी को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी हाल में शराब तस्करी पर लगाम लगाना है।

इसके साथ ही जिले में अपराध करने तथा अपराधियों को सरंक्षण देने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में एसपी आनंद कुमार, एसडीपीओ नरेश पासवान, हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024