Categories: पटना

जीत के जोश में खोया होश! डीजे की धुन पर मुखिया समर्थकों ने लगाए ठुमके, हर्ष फायरिंग कर किया ‘धुआं-धुआं’

बक्सर: जिले के सिमरी प्रखंड के पैगंबरपुर पंचायत के बड़का सिंहनपुरा में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग डीजे की धुन पर नाचते दिख रहे हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो में शख्स हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है. मिली जानकारी अनुसार पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर जीत हासिल करने के बाद वीरेंद्र पाठक के समर्थकों द्वारा जमकर फायरिंग और डांस किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूत्रों की मानें तो नाच गाने के बाद मुर्गा-लिट्टी व शराब पार्टी का भी आयोजन किया गया था.

रैली व नाच-गाने पर प्रतिबंध

बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव जीतने के बाद किसी भी प्रकार की रैली या डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था. लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से कई जगह इस तरह जश्न मनाया जा रहा है. वहीं, चुनाव जीतने के बाद नव निर्वाचित प्रत्याशियों द्वारा शपथ पत्र भरवाने के बाद भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है.

इधर, जब वीडियो के संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर से एबीपी न्यूज ने बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी. वहीं, डीजे की धुन पर डांस के वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा कि वीडियो पुरानी है. फिर भी जांच की जाएगी. गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद भी डुमरी में मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें पांच लोगों के खिलाफ सिमरी थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026