महाराजगंज: मुखिया पद पर सबसे बड़े अंतर से जीते अरविंद प्रसाद

  • परिणाम आने के तीन दिन बाद भी जश्न का माहौल
  • छह पंचायतों में दो अंक में रहा जीत-हार का अंतर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने के तीन बाद भी पंचायतों में जश्न का माहौल है। मुखिया पद पर सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की बात करें तो तेवथा पंचायत से अरविंद प्रसाद 915 वोट से चुनाव जीते हैं। इस कड़ी में दूसरे नंबर पर 659 मत से चुनाव जीतने वाले देवरिया पंचायत से आलोक कुमार सिंह हैं। तीसरे नंबर पर हजपुरवा पंचायत से मुखिया पद से 553 मत से चुनाव जीतने वाले मुकेश कुमार राम हैं। इसी तरह माधोपुर पंचायत से श्रीकांति देवी 414 मत से चुनाव जीती हैं। कसदेवरा पंचायत से सुभावती देवी 347 मत से मुखिया का चुनाव जीती हैं। सिकटिया पंचायत से नसीमा खातून ने 241 मत से मुखिया पद पर जीत हासिल की है। जिगरवा पंचायत से अखिलेश प्रसाद 190 मत से मुखिया पद का चुनाव जीता है।

टेघड़ा पंचायत से मुखिया पद पर कन्हैया राय ने 162 मत से चुनाव जीता है। सारंगपुर पंचायत से पूजा कुमारी ने 121 मत से मुखिया पद का चुनाव जीता है। सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने की बात करें तो तकीपुर पंचायत से माधुरी राय मुखिया पद से केवल 8 वोट से चुनाव जीती हैं। छह पंचायतों के मुखिया पद पर हार जीत का अंतर दो अंकों में रहा है। बलिया पंचायत से मुखिया पद पर आरती कुमारी 33 मत से, बलउ पंचायत से मनोज कुंवर 15 मत से, पटेढ़ा पंचायत से शेषनाथ सिंह 51 मत से, पोखरा पंचायत से रत्नेश्वर यादव 67 मत से, शिवदह पंचायत से नीति कुमारी ने 79 मत से व रिसौरा पंचायत से आनंदी प्रसाद 86 मत से मुखिया पद का चुनाव जीता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024