Categories: पटना

बड़ा झटका: सरकार ने फिर अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर किया महंगा, जानें नई कीमत

पटना : आपके किचन का बजट थोड़ा और महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी एलपीजी (LPG) की कीमत में इस बार बड़ी वृद्धि की गई है। आम तौर पर एलपीजी की कीमत की समीक्षा हर महीने के अंत में किया जाता रहा है, लेकिन इस बार सभी सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमत महीने के मध्‍य में ही पुनर्निर्धारित कर दी है। नए दर निर्धारण के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में तेज वृद्धि तो कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में मामूली राहत मिली है।

यहां जानिए बदलाव के बाद क्‍या आया फर्क

सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमत में तगड़ी वृद्धि कर दी है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए अब 50 रुपये अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की मामूली राहत मिली है। इससे घरेलू बजट पर पर बोझ बढ़ेगा।

बदलाव के बाद कितनी होगी सिलेंडर की कीमत

14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 817.50 रुपये से बढ़कर 867. 50 रुपये हो गयी है. इसकी कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है. हालांकि 19 किलो वाले काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटकर 1717.50 रुपये हो गई है. नयी दरें 15 फरवरी से प्रभावी होंगी.

तीन सरकारी कंपनियां बेचती हैं एलपीजी

देश भर में तीन सरकारी कंपनियां एलपीजी का वितरण करती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (इंडेन), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन शामिल हैं। इन कंपनियों से सिलेंडर खरीदने वाले योग्‍य उपभोक्‍ताओं को सरकार की ओर से सब्सिडी का भुगतान किया जाता है। सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के बाद ग्राहकों को बढ़ी हुई सब्सिडी भी मिलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026