Categories: पटना

तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत हुई तेज, कांग्रेस और BJP ने इसे RJD का आंतरिक मामला बताया

पटना: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर तेजप्रताप का बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष द्वारा आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी ने इस मामले को RJD का आंतरिक मामला बताया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजप्रताप यादव के बयान को हमने भी देखा था यह RJD का आंतरिक मामला है। जगदा बाबू RJD के प्रदेश अध्यक्ष हैं और सिनियर नेता भी हैं इस मामले को वे संभाल लेंगे। मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी में सिनियर लीडरों को सम्मान दी जानी चाहिए। पार्टी में शिष्टाचार और अनुशासन को बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।

हसनपुर के विधायक तेजप्रताप के बयान के बाद बिहार में राजनीति भी तेज हो गई है। इस संबंध में जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बात की गयी तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह RJD का आंतरिक मामला है। मंगल पांडेय ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर पहले ही कहता रहा हूं कि RJD जैसी पार्टी बहुत दिनों तक साथ नहीं चलने वाली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026