Siwan News

एलपीजी की किल्लत बरकरार, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलिंडर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले में पिछले कई दिनों से लगातार उपभोक्ता एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इंडेन में बुकिंग करने के ग्यारह दिन बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलेवरी मिल रही है। इसकी वजह से सिलिंडरों का खूब कालाबाजारी हो रही है। यहां 14.2 किलोग्राम का घरेलु सिलिंडर ब्लैक में एक हजार तक में लोग खरीदने पर मजबूर हैं। दरअसल इंडेन गैस सिलिंडरों की जिले में कम आपूर्ति से यह स्थिति उत्पन हुई है। जिले में सबसे अधिक उपभोक्ता इंडेन के हैं। जिले के कुल 42 गैस एजेंसियों में 26 इंडेन के हैं। जबकि आठ-आठ एचपी और गैस के हैं। वहीं शहर में कुल सात गैस एजेंसियां हैं। इनमें पांच इंडेन के हैं। बताया जा रहा है कि जिले में करीब साढ़े चार लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता इंडेन गैस के हैं। जानकारों की माने तो इंडेन गैस की कम आपूर्ति से ही जिले में सिलिंडरों की किल्लत है। वहीं एचपी गैस में बैकलॉग खत्म हो गया है।

ट्रकों को लगता है आने-जाने में पांच दिन

जिले में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में सबसे बड़ी परेशानी ट्रकों के जाम में फंसने से हो रही है। गीधा स्थित प्लांट से एलपीजी लेकर जिले में पहुंचने वाले ट्रकों को एक राउंड पूरा करने में करीब पांच दिनों तक का वक्त लग रहा है। छपरा के डोरीगंज से लेकर कोइलवर तक ट्रकों का जाम लगारहता है। इन्हीं जाम में गैस लेकर आने वाली ट्रकों को भी पुलिस खड़ी कर देती है। फलस्वरुप यह समस्या उत्पन्न हो रही है। बड़े ट्रक पर साढे चार सौ सिलिंडर लदा होता है जबकि छोटे ट्रक पर तीन सौ छह सिलिंडर होता है।

कम सिलिंडर की आपूर्ति होने से लोगों को एलपीजी की डिलेवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल जाम की वजह से सिलिंडर से लदे ट्रकों को आने में देरी हो रही है। फिलहाल स्थिति में सुधार नहीं दिख रही है।
विकास कुमार सिंह, रिचा गैस एंजेसी, सीवान

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024