Siwan News

आरोपित को बस की छत पर बिठाकर ले जाने का वीडियो वायरल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- एक शराब कारोबारी को बस की छत पर चढ़ाकर जेल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को चैनपुर ओपी में एमएचनगर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव के मनिस्टर यादव बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आया था। इसी दौरान चैनपुर ओपी प्रभारी ने मामले की जानकारी सिसवन पुलिस को दी। इसपर सिसवन थाने ने उसे गिरफ्तार करने को कहा क्योंकि इसपर शराब कारोबार करने का आरोप था। इसे जेल भेजने के लिए सिसवन थाने ने दो चौकीदारों वैद्यनाथ यादव व परमात्मा यादव के साथ सीवान भेजा। किसी कारणवश जेल नहीं भेजा जा सका। फलस्वरुप चौकीदार वापस सिसवन लाने के लिए बस की छत पर उसे लेकर चढ़ गये। इसी दौरान किसी ने इसकी वीडियो बना ली व वायरल कर दिया। इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। कहा कि मामले की सच्चाई जानने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी। ए सं

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026