Siwan News

मां की हत्‍या करने वाले पिता को बेटे ने बनाया आरोपित

परवेज अख्‍तर, सिवान:- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम नशे में धुत एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी की हत्या गला काट कर दी थी। इस मामले में बुधवार को मृतका के बेटे सद्दाम हुसैन के फर्द बयान पर उसके हत्यारे पिता सफायत मंसूरी को आरोपित किया है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपित फरार है । जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि मंगलवार की शाम सफायत मंसूरी ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी संग झगड़ा किया था इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गला काट हत्या कर दी। घटना के बाद से ही सफायत फरार है। मामले में ओपी प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि मृतका के पुत्र के बयान पर उसके पिता को आरोपित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026