Siwan News

नौतन में स्‍वर्ण व्‍यवसायी को जान मारने की धमकी

परवेज अख्‍तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। विगत एक सप्ताह में दो स्वर्ण व्यवसायियों के लूट का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो पाया, कि पुनः एक स्वर्ण व्यवसायी को अपहरण की धमकी मिली है। इसको लेकर नौतन में प्रियंका ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी ने नौतन थाने में आवेदन देकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। सुरेंद्र सोनी के अनुसार वह विगत पंद्रह सालों से मीरगंज के सुशिला ज्वेलर्स के मालिक राधाकिशुन सोनी से आभूषण लाकर बिक्री करता है। इसी तरह तीन लाख रुपए के गहने उधार लाए थे, जिसमें से 26000 रुपये लौटा दिए थे तथा चौतीस सौ रुपए बकाया रह गए हैं। वहीं कुछ गहना पित्तल निकल गया, जिसे वापस कर व्यवसायी ने पैसा देने की मांग की। इस पर बुधवार को मीरगंज निवासी व्यवसायी पैसे देने से इन्कार कर गाली-गलौज करने लगा तथा अपहरण और लूटपाट करने की धमकी भी दे दी। इस मामले में नौतन के स्वर्ण व्यवसायी ने राधाकिशुन सोनी समेत तीन लोगों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026