बड़ी खबर

कर्नाटक से बिहार दौरे पर सिवान पहुंचे माले नेता क्लिफटन

परवेज अख्तर/सिवान : भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य और कर्नाटक के सचिव क्लिफटन डी रोजेरिया मंगलवार को सिवान पहुंचे जहां पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के नेतृत्व में दर्जनों बाइक सवार नौजवानों ने तरवारा मोड़ पर जोरदार फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कर्नाटक के राज्य सचिव क्लिफटन सात दिवसीय बिहार दौरे पर 2 अगस्त से ही बिहार के भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना और सिवान जिलों के विभिन्न स्थानों पर जाकर वहां भाकपा माले की अगुवाई में विगत पांच दशकों से जारी गरीबों के संघर्ष और उसकी राजनीतिक, सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी ले रहे हैं। सिवान पहुंचते ही क्लिफटन और भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य संतोष सहर ने गोपालगंज मोड़ स्थित शहीद कामरेड चंद्रशेखर और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला सचिव व केंद्रीय कमेटी के सदस्य नैमुद्दीन अंसारी, कार्यालय प्रभारी रमेश प्रसाद, छात्र नेता जयशंकर आदि समेत दर्जनों नागरिक एवं माले समर्थक वहां मौजूद थे। इस अवसर पर क्लिफटन ने कहा कि बिहार में आम जनता खासकर खेत मजदूर, किसान, छात्र नौजवान और महिलाओं के बीच भाकपा माले की एक मजबूत पहचान रही है और पिछले पांच दशकों के दौरान पार्टी के नेतृत्व में सामाजिक राजनीतिक बदलाव की एक लंबी लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली कि जब बिहार में आते ही भाजपा-जदयू के संरक्षण में विगत वर्षों से लगातार चल रहे मुजफ्फरपुर रिमांड होम में संस्थानिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में वामदलों द्वारा आहूत बिहार बंद आयोजित होते देखा। सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग का रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक माले नेता अमरनाथ यादव, जिला सचिव नैमुद्दीन अंसारी, इकबाल आदि नेताओं से बातचीत कर जिले के अंदर भाकपा माले की शुरुआत उसके विस्तार और इतिहास से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026