परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के शहरकोला समरदह गांव में सड़क की जर्जरता को ले मंगलवार को ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद, विधायक और मुखिया के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि बीस साल पहले इस सड़क पर ईंटकरण हुआ था, उसके बाद कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इस रास्ते से पैदल जाने में लोगों को परेशानी होती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सांसद, विधायक के पास कई बार सूचना देने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिलता है। सांसद एवं विधायक गांव में आते तक नहीं है। यह सड़क शहरकोला से गजियापुर होकर महाराजगंज जाती है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के दिनों में गड्ढेनुमा सड़क पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद, विधायक की उदासीनता के कारण इस सड़क की हालत बद से बदतर हुई है। इस मौके बीडीसी कबूतर देवी, नागेंद्र राय, कमल राय, दुलार राय, वकील राय, लालू राय, सच्चिता राय, विद्या राय, पुण्यदेव राय, बाबूलाल राय, झगरू राय, सुरेंद्र राय, रामचंद्र राय, दूधनाथ राय, सुरेंद्र राम, हरेंद्र राम, चंद्रिका राम आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…