Siwan News

सड़क दुर्घटना में माले कार्यकर्ता की मौत

परवेज अख्‍तर/सिवान:- जिले के मैरवा-सिवान मुख्य पथ पर सिधवल मोड़ समीप बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को रौंद दिया, घायल को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों और मुफ्फसिल थाना द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में घायल की मौत हो गई। घायल व्यक्ति 56 वर्षीय शिवरतन यादव बताया जाता है। वह माले कार्यकर्ता था। इधर जैसे ही माले कार्यालय में इसकी जानकारी लोगों को हुई माले के पूर्व विधायक अमर नाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। मामले में बताया जाता है कि बुधवार को सिवान-मैरवा मुख्य पथ पर सिधवल मोड़ समीप शिवरतन यादव साइकिल सिवान की तरफ आ रहे थे और विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बोलेरो जा रही थी। मोड़ पर एक ठेला वाला बोलेरो चालक के सामने आ गया उसे बचाने के क्रम में बोलेरो चालक ने शिवरतन को रौंद दिया। घटना के बाद बोलेरो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026