Siwan News

रात्रि गश्ती नहीं कराना महराजगंज इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]दो थानाध्‍यक्ष लाइन हाजिर

अनिल को महराजगंज तो उदय को गोरेयाकोठी की कमांड

परवेज अख्‍तर/सिवान:- एसपी नवीन चंद्र झा ने जिल के दो थानों को कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें महाराजगंज इंस्पेक्टर और गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष शामिल हैं। इनकी जगह दो नए थानाध्यक्षों की तैनाती भी कर दी गई है। महाराजगंज में इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा तथा गोरेयाकोठी में उदय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। मामले में एसपी ने बताया कि पूर्व से ही महाराजगंज इंस्पेक्टर द्वारा कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद जब जांच की गई तो रात में साढ़े ग्यारह बजे तक रात्रि गश्त पार्टी की गाड़ी थाने से नहीं निकली थी। वहीं स्टेशन डायरी भी 15 घंटे से लंबित थी। जबकि उसे हर दो घंटे में अद्यतन करना है। इसके बाद थाने में एक पदाधिकारी हमेशा वर्दी में तैनात रहता है जिनकी ड्यूटी आठ आठ घंटे की होती है ताकि कोई भी पब्लिक आए तो उसकी शिकायत को नोट किया जाए,लेकिन ओडी ड्यूटी में कोई नहीं था। इस लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया। महाराजगंज थाना इंस्पेक्टर के प्रभार में रहता है इसलिए डीआइजी को भी विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया है। वहीं गोरेयाकोठी थाना के बारे में उन्होंने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार को चेतावनी दी गई थी वे किसी भी निजी व्यक्ति द्वारा थाना के रजिस्टर का अंकन ना कराएं, लेकिन जांच के क्रम में पाया गया कि थाना के चौकीदार के पुत्र से थाना दैनिकी और रजिस्टर लिखवाई जा रही है। इस मामले में मैंने पूर्व में विभागीय कार्रवाई की थी। इसके बाद फिर से लापरवाही की शिकायत मिली। इसके बाद एएसपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। तब के लिए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच में अगर उनके खिलाफ साक्ष्य मिले तो उनके ऊपर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है।​

एसपी नवीन चंद्र झा
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026