Categories: पटना

मधुबनीः आम तोड़ने पर बच्चों से दरिंदगी करने वाला सरपंच निकला, एफआईआर दर्ज

पटना: बगीचे में घुसकर आम तोड़ने पर बच्चों से दरिंदगी करने वाले की पहचान हो गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बच्चों की पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गुरुवार को बच्चों को नग्न कर पीटने और उनके शरीर पर चींटी का घोसला डालने का वीडियो सामने आया था।

बच्चों से दरिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि वासुदेवपुर पंचायत के सरपंच उपेंद्र यादव ने की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। बच्चों के पिता श्रीलाल मंडल के बयान और शिकायत के बाद सरपंच के खिलाफ लौकहा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

वीडियो में दिखी दरिंदगी

बगीचे में घुसकर आम तोड़ने की सजा इस तरह से मिलेगी इसकी कल्पना बच्चों ने सपने में भी नहीं की थी। वीडियो में दिख रहा है कि बगीचा मालिक ने बच्चों का हाथ एक ही रस्सी से बांधकर उनके शरीर से शर्ट तक उतरवा ली है। पहले तो दोनों बच्चों को जमकर पिटाई की। इतना मारा कि बच्चों के शरीर का छाल उड़ गया। इससे भी मन नहीं भरा तो बच्चों को बगीचे में ले जाकर चींटी का घोंसला उनके नग्न शरीर पर डाल दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026