Categories: पटना

बिहार का एक ऐसा चचरी पुल जहां देना पड़ता है ‘टोल टैक्स’, बाइक से लेकर पैदल वालों तक के लिए रेट तय

दरभंगा: जिले के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर कमला नदी के नैना घाट पर बने चचरी पुल से ही लोग आने-जाने को विवश हैं. यह लदहो पंचायत में आता है. आजादी के बाद से आज तक इस पंचायत के गांव के लोगों को एक सड़क और पुल नसीब नहीं हुई. लोगों ने चंदा वसूल कर दो लाख रुपया इकट्ठा किया और बांस और लोहे का चचरी पुल बनवाया. अब खर्च को जुटाने के लिए टोल टैक्स लिए जा रहे हैं.

इस बांस के चचरी पुल से बलिया, उसरार, लदहो, बुआरी, चनबारा, बलहा, बेंक, भदरपट्टी, पोखराम सहित करीब 15 गांवों की लाखों की आबादी का आवागमन सुलभ हो सका है. हालांकि ये चचरी पुल हर साल बाढ़ में बह जाता है इसलिए ग्रामीण इस पुल से आने-जाने का किराया वसूल कर हर साल नैना घाट पर नया पुल बनवाते हैं. परेशानी झेल रहे ग्रामीण अपने नेता को कोस रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि हर बार विधायक और सांसद चुनाव में वोट मांगने आते हैं. गांव के मंदिर में कसम खाते हैं कि चुनाव जीतने के बाद पक्का पुल बनवा दिया जाएगा लेकिन चुनाव बीता कि वे दोबारा झांकने नहीं आते हैं. नैना घाट पर टोल टैक्स वसूलने के लिए तैनात घटवार सत्यनारायण पंडित ने बताया कि वे इस पुल से गुजरने वाले साइकिल सवार 20 रुपये, मोटरसाइकिल सवार से 30 रुपये और पैदल लोगों से 10 रुपये वसूल करते हैं. उन्होंने कहा कि ये चचरी पुल बांस और लोहे से बना है. इसमें 2 क्विंटल लोहा लगा है. भाड़ा आने-जाने दोनों का है.

बाढ़ के समय टूट जाता है चचरी पुल

लदहो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि लदहो पंचायत से बिरौल अनुमंडल मुख्यालय जाने के लिए एकमात्र रास्ता यह चचरी पुल ही है. कहा कि चंदा लगाकर पुल बनाया गया है जिससे आवागमन होता है. बाढ़ के समय यह चचरी पुल भी टूट जाता है. स्थानीय बेचन पंडित ने कहा कि लदहो में पुल नहीं होने से पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 25 किमी जाना पड़ता है. यहां पुल जल्द बनना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026