✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरीय नेता नजमुल होदा ने बुधवार को बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर मुबारकबाद दिया। साथ हीं जिला सहित सीमावर्ती जिलों में अवस्थित सरकारी मदरसों की समस्याओं से अवगत भी कराया तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। नजमुल होदा ने कहा कि सलीम परवेज को बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर उनकी जिम्मेवारियां बढ़ गई है।
उनसे लोगों की काफी उम्मीदें हैं। मदरसा बोर्ड में जो भी कमी है,उसे जल्द से जल्द दूर करने के लिए सही कदम उठाने की मांग की गई है।ताकि अल्पसंख्यकों का वाजिब हक मिल सके। उन्होंने कहा कि मदरसों के बच्चों के एक हाथ में कुरान तथा एक हाथ में कंप्यूटर हो,तभी इसका कायाकल्प हो सकेगा।इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…