Maharajganj News

मैजिक व बाइक की टक्कर मे दो लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान:- शहर के रेलवे स्टेशन के समीप एक मैजिक तथा बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने इन्हें सीवान रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव निवासी लालजी साह के 28 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार साह एवं स्व. मोहन दास के 38 वर्षीय पुत्र मुन्ना दास एक बाइक से अपने घर से महाराजगंज आ रहे थे. अभी ये लोग महाराजगंज स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार साह तथा मुन्ना दास को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन दोनो घायलों कि हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सिवान रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनो व्यक्ति पेशे से मकान पेंटर का काम करते हैं. उसी सिलसिले मे वह भगवानपुर से महाराजगंज मे किसी व्यक्ति से मिलने आएं थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026