Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उत्तर प्रदेश से सोनपुर जा रहा शराब लदा मैजिक जब्त, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर थाना क्षेत्र के परसिया गांव के निकट पुलिस ने शराब लदा एक मैजिक को रविवार को जब्त किया। मैजिक उत्तर प्रदेश से शराब लेकर सोनपुर जा रहा था। पुलिस ने एक बाइक सवार को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब बोरे में रखी हुई थी, जो 1977 बोतल थीं। बताते हैं कि मैरवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमा पर उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान परसिया गांव के निकट उत्तर प्रदेश से एक मैजिक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस को देख कर मैजिक चालक ने वाहन की चाल बढ़ा दी।

वह पुलिस से बचकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उस वाहन का पीछा कर घेर लिया और तलाशी ली। मैजिक पर भारी मात्रा में कई बोरे में रखी हुई शराब जब्त की। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश से आ रहे एक बाइक सवार को भी शराब के साथ पुलिस ने मझौली रोड में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल 1977 बोतल शराब बरामद किया। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मैजिक सवार सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी चौक परवेजा निवासी संजीव कुमार और सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरखपुरा निवासी प्रवीण कुमार पांडेय और बाइक सवार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखतीकला निवासी नवीन कुमार शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर शराब के धंधे में जुड़े अन्य धंधेबाजों की जानकारी जुटा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026