परवेज अख्तर/सिवान :- असांव पुलिस ने शनिवार की रात बिकउर गांव में छापेमारी कर एससी-एसटी एक्ट मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित बिकउर निवासी देवेंद्र तिवारी बताया जाता है। ज्ञात हो कि बिकऊर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने 20 मई को असांव थाने में आवेदन देकर आंदर थाना के हरपुर निवासी शैलेंद्र यादव, असांव थाना के बिकऊर निवासी अंकित तिवारी, देवेंद्र तिवारी, अखिलेश तिवारी, अभिनंदन तिवारी व विवेक तिवारी पर 19 मई को मारपीट करने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। इस मामले में सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि देवेंद्र तिवारी को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…