✍️परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जक्शन पर बुधवार को सोनपुर से आए रेलवे मजिस्ट्रेट डॉ जिशान चांद के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान जंक्शन की किलाबंदी की गयी. बिना सूचना अचानक जंक्शन पर काफी संख्या में टीटीई और आरपीएफ के जवानों को देखकर बिना टिकट के सफर करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. एक एक कर आने जाने वाले हर यात्री से टिकट की मांग की जा रही थी. अचानक टिकट जांच को देख बिना टिकट के जंक्शन के अंदर प्रवेश किये लोग परेशान हो गए.
सभी किसी तरह से इधर उधर छिपकर जंक्शन से बाहर निकलने की फिराक में लग गए. वही मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान जंक्शन पर 25 जवानों की तैनाती की गयी थी. जिसमें बिना टिकट पकड़े गये 88 यात्रियों से 48 हजार 860 रुपये राजस्व की वसूली हुई. वहीं अन्य मामले में कुल मिलाकर तकरीबन एक लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई. मजिस्ट्रेट में विनय श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शिवशंकर, सुनीत, मनमोहन, सुधाकर आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…