✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर गांव के समीप बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आग गया. इस घटना में ट्रैक्टर के कुचलने से युवक की मौत हो गई है. घटना में मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर पश्चिम टोला निवासी रविंद्र सिंह का 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि दीपक अपना बाइक लेकर कहीं जा रहा था. इतने में तेज रफ्तार से आ रही किसी दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार युवक दीपक कुमार बीच सड़क पर बाइक लेकर गिर गया. इतने में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही है ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया.
जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. इसके बाद लोगों ने पीड़ित युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही बाइक सवार युवक के परिजन व्याकुल की स्थिति में घटनास्थल पहुंचे इसके बाद छात्र युवक को लेकर एंबुलेंस से सीवान सदर अस्पताल पहुंचे. बतादें कि सीवान सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. इधर युवक की मृत्यु होने के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया है कि युवक बाइक लेकर बाजार से सब्जी खरीदने के लिए निकला था इसी दौरान उसके साथ यह घटना घटित हो गई. बता दें कि सीवान सदर अस्पताल में छात्र युवक की मृत्यु होने के बाद उनके परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर हैं उसे लेकर अपने घर चले आए. इधर युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक कुमार मिलनसार प्रवृत्ति का था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…