Siwan News

हर्षित हत्याकांड में इंस्पेक्टर के घर तीसरी बार पहुंची महादेवा थाना की पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिला मुख्यालय के महादेवा ओपी क्षेत्र में दस जून को रांची के बीटेक छात्र हर्षित कुमार सिंह की हुई हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपित इनकम टैक्स इंस्पेक्टर प्रसून पंकज के घर सुपौल पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि काफी दिनों से फरार चल रहे इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट निकाल पुलिस उसके घर गिरफ्तार करने गयी थी। बावजूद इसके इंस्पेक्टर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। बता दें कि कि हर्षित अपने मित्र प्रीतम कुमार से मिलने के लिए महादेवा स्थित उसके कमरे पर आया था। रात को कमरे में ही पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में शराब का बंदोबस्त इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान प्रीतम के रूम पार्टनर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर व हर्षित के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने अपने मित्रों को बुलाकर हर्षित की पीट पीटकर हत्या कर दी।

इससे पहले मारपीट के दौरान जख्मी हर्षित के शरीर से काफी खून निकल रहा था। बावजूद आरोपितों ने कमरे में ही बंद कर एक कम्पाउंडर को बुलाकर उसका इलाज कराया लेकिन एक दिन बाद हर्षित ने दम तोड़ दिया। इस बारे में हर्षित के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे के साथ हुई मारपीट की घटना उसके मित्र प्रीतम ने परिजनों ने नहीं बताई थी। मौत के बाद इसकी जानकारी दी गयी।

मंडल, तिवारी व इंस्पेक्टर का नाम बताया

हर्षित के मित्र प्रीतम ने बताया कि इंस्पेक्टर और हर्षित के बीच विवाद के बाद मंडल, तिवारी व इंस्पेक्टर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। कुकर और वाईपर के बट से मारने के कारण उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था।

सात के खिलाफ दर्ज है एफआईआर

हर्षित हत्याकांड में परिजनों ने थाने में मित्र प्रीतम मिश्रा, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर प्रसून पंकज, उसके चार सहयोगी, कंपाउंडर सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। इनमें से प्रीतम मिश्रा को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026