परवेज़ अख्तर/सिवान : विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या बढ़ने के कारण मतदान कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी। महिला शिक्षकों एवं कर्मियों को भी चुनाव में लगाने के लिए संबंधित विभाग के प्रधान को विवरण भेजने का दिशानिर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में बीईओ राजकुमारी ने बताया कि महिला शिक्षिकों की विवरणी मांगी गई है। इसके लिए प्रखंड के उच्च विद्यालय, कॉलेज, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय में पदस्थापित महिला शिक्षिका का विवरणी देने को कहा गया है।
विवरण में शिक्षिका का नाम, विद्यालय का नाम, पद का नाम, गांव का नाम, पंचायत का नाम, प्रखंड का नाम, वोटर के रूप में विधानसभा का नाम, विधानसभा संख्या, पंचायत का नाम, मतदाता सूची में क्रमांक संख्या, बूथ संख्या आदि की जानकारी देने के लिए सभी प्रधानाध्यापक को कहा गया है। बीईओ ने बताया कि सभी प्रखंड में बूथों की संख्या करीब 50 से 70 सहायक बूथों की संख्या बढे़गी। इसके लिए सभी प्रखंड में महिला कर्मचारियों के लिए बूथों का चयन किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…