Categories: पटना

बिहार में CBI की नो-एंट्री पर महागठबंधन में तकरार, RJD के दावे से JDU का इनकार; पहली बार मतभेद

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार में हाल ही में बनी महागठबंधन सरकार में तकरार देखने को मिल रही है। राज्य में सीबीआई जांच पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेता आमने-सामने हो गए हैं। आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने राज्य में बिना अनुमति के सीबीआई जांच पर रोक लगाने की मांग की। खबर आई कि इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार की बैठक भी हुई। हालांकि, जेडीयू शिवानंद तिवारी के बयान को खारिज कर दिया। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बारे में कोई बैठक ही नहीं हुई।

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने शिवानंद तिवारी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार सीबीआई का इस्तेमाल विरोधियों के खिलाफ कर रही है, उसे देखते हुए महागठबंधन सरकार को एजेंसी को जांच की मंजूरी वापस ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नीतीश सरकार को अदालत का रुख भी करना चाहिए। एनडीए सरकार के कार्यकाल में सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

उपेंद्र कुशवाहा बोले- इस बारे में कोई बैठक नहीं हुई

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि शिवानंद तिवारी के पास गलत जानकारी है। इस बारे में महागठबंधन सरकार की कोई बैठक नहीं हुई है। शिवानंद महागठबंधन के बड़े नेता हैं, लेकिन लग रहा है कि उन्हें गलत जानकारी मिली है। इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया। बिना अनुमति के सीबीआई जांच पर रोक लगाने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई।कुशवाहा ने कहा कि इस तरह का फैसला किसी भी राज्य में नहीं होना चाहिए। इसमें सीबीआई जैसी संस्थाओं की कोई गलती नहीं है। बीजेपी सरकार गलत नीयत से एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026