सिवान: विधान पार्षद ने राजद के प्रखंड अध्यक्षों सहित त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: विधान पार्षद बिनोद कुमार जायसवाल ने राजद के प्रखंड अध्यक्षों सहित त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय परिसदन सीवान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आपको महागठबंधन की सरकार बनने की बधाई दे रहा हूं. महागठबंधन की सरकार जनसरोकार के महत्त्व पूर्ण मुद्दों पढ़ाई, कमाई, दवाई तथा सिंचाई के मुद्दे पर काम करेगी. विधान पार्षद ने राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों को यह जिम्मेदारी देते हुए निर्देशित किया कि आप सभी अपने-अपने प्रखंडों के पंचायतों में भ्रमण कर यह सर्वेक्षण करें कि किन-किन क्षेत्रों में आम जनों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव है.

इसकी एक सूची तैयार कर आप मुझे सौंप दें जिससे प्राथमिकता के आधार पर उन क्षेत्रों में विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जा सके. प्रखंड मुख्यालयों में विश्रामगृह निर्माण के लिए उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी से संवाद कर निर्माण प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को निर्देशित किया. बैठक में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से प्रो. वीरेंद्र यादव, प्रो. रविंद्र राय, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, हरेंद्र सिंह पटेल, सुमन कुमार पिंकू, सारीक- ईमाम, परवेज आलम, विपिन कुशवाहा, अरविंद गुप्ता, अवधेश चौहान, ललन यादव, श्रीकांत यादव, राजकिशोर यादव, सुरेश यादव, अविनाश कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, गांधीजी कुशवाहा, श्यामदेव राय सहित कई लोग शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026