महाराजगंज: राजू सोनी हत्याकांड में 11 नामजद, चार गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव में 22 सितंबर की देर शाम महावीरी मेले के दौरान कुछ लोगों गांव के ही उमेश सोनी के पुत्र राजू सोनी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के दादा पासपति साह ने शनिवार को महाराजगंज थाना में आवेदन देकर 11 के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। इस मामले में गांव के ही विशाल पटेल, राजेश पटेल, विक्की पटेल, मोहित पटेल, विपुल पटेल, धर्मेंद्र सोनी, रिपू श्रीवास्तव, पंकज पटेल, अनिल गोड़, कमलेश श्रीवास्तव तथा टिंक्कू राम को आरोपित किया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए चार नामजद आरोपित को गिरफ्तार क लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में अपिलेश श्रीवास्तव, विपुल कुमार पटेल, अनिल साह और रिंकू साह शामिल हैं। सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शेष आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024