दारौंदा थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मीयों पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद सुलझाने गए महाराजगंज सब इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल पर जानलेवा हमला एवं पुलिस बल का राइफल छीनने का प्रयास मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने थाना में प्राथमिकी कराई है। इस मामले में जिसमें आठ लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि महाराजगंज इंस्पेक्टर बालेश्वर राय द्वारा सूचना दी गई कि दारौंदा थाना कांड संख्या 267/2023 में पर्यवेक्षण के लिए रसूलपुर चलना है।

इसके बाद केश का अनुसंधानकर्ता अनि अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय व पुलिस बल के साथ रसूलपुर गांव पहुंचे। उस कांड के वादी रसूलपुर निवासी उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव, अभिषेक यादव, गौरीशंकर राय, विजय शंकर राय एवं विकास कुमार यादव अन्य 10 अज्ञात व्यक्ति आपस में उलझ गए तथा गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान विवादित स्थल पर ये सभी जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। पुलिस बल द्वारा दूसरी बार भी इसे रोकने का प्रयास करने लगी, इसी क्रम में वे सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे, ईंट पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में मेरे तथा इंस्पेक्टर बालेश्वर राय के सिर एवं पीठ चोटें आई। इस दौरान वे लोग पुलिस बल का राइफल छीनने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर अधिक संख्या में पुलिस बल आने के बाद वे सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में गौरीशंकर राय, विजय शंकर राय एवं विकास राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी लोगों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल पर जानलेवा हमला एवं बल का राइफल छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव, अभिषेक यादव समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026