महाराजगंज: बिजली कर्मी के साथ मारपीट कर 13 हजार रुपये छीना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बिजली बिल निकालने गए फ्रेंचाइजी के साथ मारपीट करते हुए 13 हजार रुपये नगद छीन लिया गया। पीड़ित कर्मी राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के पोखरा गांव मे लगी बिजली मीटर का बिल निकालने गया था। इसी बीच गांव के ही नारायण साह के पुत्र विकास साह मेरे मोबाइल पर फोन कर कहने लगा कि मेरा दो दिन से घर का बिजली खराब है।

उसे ठीक करो नहीं तो ठीक नहीं होगा, उसके बाद गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर जब पूछने उसके घर गया तो अरविंद साह व प्रिस साह द्वारा मारपीट कर दिन भर का कलेक्शन का पैसा 13 हजार 89 रुपये छीन लिया और बिजली बिल निकालने वाला प्रिंटर भी तोड़ दिया। साथ ही धमकी दिया कि पुलिस के पास गया तो गोली मार देंगे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026