भगवानपुर हाट: मारपीट कर साढ़े पन्द्रह हजार रुपये लूट लेने का मामला दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित साहनी मत्स्य उत्पादन केन्द्र में काम करने वाले झारखंड प्रदेश के मजदूरों के साथ सोमवार की रात मारपीट कर नगद साढ़े पन्द्रह हजार रुपये तथा मोबाइल छीन लिए गए हैं। इस मामले में मंगलवार को मत्स्य पालक सह निवर्तमान मुखिया मनोज सहनी के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मत्स्य कृषक मनोज सहनी के आवेदन के आधार पर जलपुरवां गांव के सूरज सिंह व चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उनके मत्स्य पालन केन्द्र महम्मदपुर में काम करने वाले झारखंड के दो मजदूर प्रदीप राम तथा राहुल कुमार उनके घर से रात में केन्द्र पर जा रहे थे। रास्ते में लाईफ लाइन स्कूल के समीप बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024