परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद में सोमवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में नौ बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त की गई है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। बाइक की डिक्की में रखी विदेशी शराब जब्त की गई। इस दौरान शराब कारोबारी अफराद के शारदा शुक्ला के बेटा अरुण कुमार को जेल भेज दिया गया है।
वहीं बड़हरिया थाने के कुंहई में छह लीटर देसी शराब के साथ बिजली पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं नूराछपरा के बैरिस्टर यादव के बथान से सात लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में गुड्डू कुमार, जयप्रकाश गिरि को आरोपित किया गया है। मौके पर उत्पाद इंस्पेक्टर गूंजेश कुमार, उमेश चन्द राय, चंदन कुमार व सुमेधा कुमारी थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…