परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी सहायक सराय थाना के चांप ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक शिक्षक से करीब 80 हजार रुपये लूट लिए है। घटना की जानकारी के बाद से सराय पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि अबतक अपराधियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार हरदिया निवासी शिक्षक सुनील कुमार हुसैनगंज के बड़रम स्कूल में कार्यरत हैं जो मंगलवार की शाम स्कूल से घर जा रहे थे। इस दौरान उनके पास स्कूल के किसी योजना से संबंधित करीब 80 हजार रुपया व कागजात था। इसी दौरान चांप ओवरब्रिज पर पीछे से एक ही बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रुपयों के साथ कागजात लूट लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…