महाराजगंज: 35 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज

भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने के सामग्री को नष्ट किया गया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नोनियाड़ीह और मोहन बाजार में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब तस्करों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में भारी मात्रा में देशी शराब बनाने के उपक्रम और सामग्री को नष्ट किया गया. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने संतोष महतो और रंजीत महतो के घर से 35 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपक्रम और सामग्री को जप्त किया.

हालांकि मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहे. पुरानी बाजार नोनियाडीह पर पुलिस के कार्यवाही से मोहन बाजार के शराब माफिया भी भाग गए. थानाध्यक्ष दलबल के साथ मोहन बाजार पहुंचे तो शराब तस्कर घर छोड़ कर भाग गए. पुलिस ने शराब तस्करो के ठिकाने से भारी मात्रा में निर्मित देशी शराब को नष्ट किया. इस संबंध में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी बाजार नोनियाडीह निवासी संतोष महतो और रंजीत महतो पर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्यवाही किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026