परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के पुखरेड़ा गांव में बहू को गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने थाना में आवेदन दिया है. मृतका के पिता लालजी राजभर ने इस मामले में मृतिका के पति, ससुर एवं सास को आरोपित करते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही पैसे के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा है. इसी वजह से उक्त लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई तथा शव का दाह संस्कार बिना सूचना दिए जल्दी-जल्दी कर दिया गया.
उसने यह भी कहा है कि जानकारी होने पर मौके पर जब पहुंचा गया तो शव को जलाया जा रहा था. पूछने पर बताया गया कि उसकी तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान वह मर गई. सीवान जिले के माधवापुर निवासी लाल जी राजभर ने मैरवा पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर उसकी बेटी को न्याय दिलाया जाए. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि जांच कर कार्यवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…