महाराजगंज: कोचिंग में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र व एक छात्रा घायल

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के मोहन बाजार स्थित एक कोचिंग में शुक्रवार की सुबह छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र तथा एक छात्रा घायल हो गई। दोनों का इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया। ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हुआ। घायलों में दारौंदा थाना के भीखाबांध निवासी छात्रा पिंकी कुमारी तथा भाऊ छपरा निवासी प्रिंस कुमार शामिल हैं।बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह कोचिंग में पढ़ने आए छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात तू तू मैं-मैं से बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। देखते ही देखते उक्त जगह पर भगदड़ मच गई। घायलों में दारौंदा थाना के भीखाबांध निवासी छात्रा पिंकी कुमारी तथा भाऊ छपरा निवासी प्रिंस कुमार जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा महाराजगंज एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया।

बताया जाता है कि एक गुट का मनोबल इतना न बढ़ा गया था कि वह हटने को तैयार नहीं थेा। तभी मोहल्ले के लोगों ने लाठी डंडा लेकर छात्रों को खदेड़ा। वहीं घटना की सूचना 112 पर काल कर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने के पूर्व कोचिंग संचालक कोचिंग बंद कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार उस जगह पर अन्य कोचिंग भी चलता है, सभी के संचालक कोचिंग बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि शहर में जगह-जगह चल रहे कोचिंग की जांच के लिए शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए सभी कोचिंग का रजिस्ट्रेशन, छात्र-छात्राओं के बैग की जांच की जाएगी। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026