महाराजगंज: बंधन बैंक कर्मी से लूट मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा-चंदौली चंवर के समीप 28 अगस्त को एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी प्रमोद कुमार को हथियार का भय दिखाकर कलेक्शन का 65 हजार 212 रुपये, एक सैमसंग का टैब, बायोमेट्रिक मशीन तथा एक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में बंधन बैंक कर्मी प्रमोद कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कांड के उद्भेदन में लगी थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लूट कांड में महाराजगंज थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी संदीप कुमार यादव तथा सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के मंझौली निवासी मोहम्मद इमरान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026