परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुहा निवासी नेसार अहमद की पुत्री शम्मा प्रवीण ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर किताबुद्दीन अंसारी, पुत्र तबरेज आलम, पत्नी बेगम और पुत्री अंजुरी खातून और मोशरत प्रवीण पर मारपीट और गाली गलौज देने का आरोप लगाया है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि छह जनवरी की शाम करीब 7.15 बजे शौच के गई थी।
इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरे द्वारा शोर मचाने पर मुझे बचाने आई मेरी मां के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। बाद में हमलोग किसी तरह जान बचा कर घर पर भागे। इसके बाद वे सभी लोग घर पर आगकर गाली गलौज करने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…