रघुनाथपुर: अगलगी में तीन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख, घर में सो रहा युवक झुलसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रविवार की देर रात आग लगने से एक ही व्यक्ति की तीन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई। अगलगी के दौरान एक युवक झुलस कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झोपड़ी में बंधी दो बकरियों की भी झुलस कर मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समेत करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घायल युवक की पहचान फुलवरिया निवासी कल्पनाथ भर के रूप में हुई है।

आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि रविवार की रात कल्पनाथ भर के परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी देर रात्रि उनकी झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। अभी परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होते तब तक आग नजदीक के एक और झोपड़ीनुमा घर में फैल गई और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा प्रशासन को आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026