महाराजगंज: विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में कमी होने पर प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई : बीईओ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शनिवार को बीईओ विक्रमा गुप्ता ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में कमी नहीं होनी चाहिए। यदि कमी आई तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत होना चाहिए।

इसके अलावा विद्यालय में प्रतिदिन साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बननी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एकाउंटेंट प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, बीआरपी अरविंद कुमार, अवधेश कुमार, प्रधानाध्यापक अंशु पांडेय, अखिलानंद पांडेय, अशोक कुंवर,चंदन कुमार, सविता कुमारी, वीणा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, रितु कुमारी, कुमारी वीणा, सनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026