परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जयजोर गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षा प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला सचिव सुशील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्ष के शासनकाल में बिहार का सर्वाधिक विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने आरक्षण देकर अनुसूचित जाति/जनजाति, अतिपिछड़ा, महिला को समाज के अगली पंक्ति में लाने का काम किया।
वहीं मुखिया राजू साह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना देकर विद्यार्थियों को आगे लाने का काम किया है। बैठक में संगठन की मजबूती तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में सरपंच शत्रुघ्न गोड़, सत्येंद्र भगत, अमर कुशवाहा, रितेश गुप्ता, संतोष कुमार, हृदयानंद गोड़, विशाल श्रीवास्तव, शनि कुशवाहा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…